Birthday Special: टेस्ट में शिखर धवन ने की थी 'गब्बर' स्टाइल में एंट्री
मैदान पर कैच लेने के बाद ताल ठोकने और शानदार बल्लेलबाजी के बाद मूंछों को मरोड़ने की उनकी अदा वाकई निराली है.;
नई दिल्ली: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 5 दिसंबर को 32 साल का हो गया. गब्बर के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं. मैदान पर कैच लेने के बाद ताल ठोकने और शानदार बल्लेलबाजी के बाद मूंछों को मरोड़ने की उनकी अदा वाकई निराली है.
बाएं हाथ के बल्ले बाज शिखर को 'कम्पदलीट इंटरटेनर' का दर्जा दिया जा सकता है. जब वे लय में होते हैं तो किसी भी गेंदबाज के लिए उन्हें रोकना मुश्किल होता है. चैंपियंस ट्रोफी 2017 और 2013 में सर्वाधिक रन बनाने का रेकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है.
भारत के लिए सबसे तेज टेस्ट डेब्यू शतक और सबसे तेज 3000 रन (बतौर भारतीय बल्लेबाज) का रेकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है. शिखर धवन को मैदान पर उनके आकर्षक शॉट्स लगाने की क्षमता के लिए जाना जाता है.
मैदान के बाहर वह अपने ड्रेसिंग और हेयर स्टाइल के साथ हाथों पर बनवाए टैटू के कारण भी काफी लोकप्रिय हैं. शिखर धवन का इंटरनेशनल क्रिकेट में आगाज निराशाजनक रहा था.
सीनियर स्तकर पर पहला इंटरनेशनल मैच उन्हों ने वर्ष 2010 में ऑस्ट्रेैलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेला. यह मैच शिखर के लिए निराशा से भरा रहा. वे केवल दो गेंद खेल पाए और 0 के स्कोिर पर आउट होकर पेवेलियन लौटे.
जून 2011 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेेन में टी20 मैच खेलने का मौका मिला. यह मैच भी शिखर के लिए असफलता ही लेकर आया. टी20 मैच में 11 गेंद खेलने के बाद वे 5 रन बनाकर पेवेलियन लौटे.
चार साल (2013) पहले मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवन के बल्ले का कमाल पूरी दुनिया ने देखा था. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ 85 गेंदों पर शतक ठोका, बल्कि टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज शतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला.
उस मैच में धवन ने पहली पारी में 174 गेंदों में 187 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. हालांकि धवन दोहरा शतक नहीं बना सके लेकिन इस पारी के जरिये उन्हों ने भारतीय क्रिकेट में सितारे के आगाज का अहसास लोगों को जरूर करा दिया.
क्रिकेट में खास सफलता हासिल करने से पहले ही उन्होंने 2009 में आयशा से शादी की थी. आयशा और धवन का एक बेटा जोरावर है. धवन ने आयशा की पहली शादी से हुई दोनों बेटियों को भी अपनाया है.
शिखर धवन ने अपनी शादी के बाद दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें पत्नी के साथ दो बेटियां भी मिलीं. शिखर अपने बेटे जोरावर की ही तरह बेटियों रेया और आलिया का भी ख्याल रखते हैं.
वर्ष 2017 में भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में शिखर धवन की बल्लेेबाजी का अहम योगदान था. उन्होंरने टूर्नामेंट में 338 रन बनाते हुए 'गोल्डन बैट ' जीता था.
आईपीएल में शिखर धवन डेक्ककन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्से, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं. सनराइजर्स की ओर से ऑस्ट्रे्लिया के डेविड वॉर्नर के साथ उन्होंने कई धमाकेदार पारियां खेलीं.
शिखर धवन दिल्लीं टेस्ट के पहले तक 27 टेस्टे में 1924 रन (छह शतक) बना चुके हैं. 93 वनडे में उनके नाम पर 3870 रन और 28 टी20 मैच में 543 रन दर्ज हैं.