IPL11: आज होगा आईपीएल सातवां मैच SRH और MI होंगे आमने सामने, जानिए खिलाडियों के नाम
IPL11: आज होगा आईपीएल का सातवां मैच SRH और MI होंगे आमने सामने। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम , हैदराबाद में रात 8 बजे खेला जाएगा।;
IPL11: आज होगा आईपीएल का सातवां मैच SRH और MI होंगे आमने सामने। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम , हैदराबाद में रात 8 बजे खेला जाएगा। सनराइजर्स ने अपना पहला मैच जीता था जबकि मुंबई इंडियंस को चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद को अपने नए कप्तान केन विलियमसन और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से काफी उम्मीदें होंगी।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच में धवन ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद की थी। 126 के लक्ष्य को सनराइजर्स ने 15.5 ओवर्स में हासिल कर लिया था। आप सभी जानते होंगे की मुंबई इंडियंस के ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अपने पहले मैच में चोटिल हो गए थे। लेकिन मुंबई को उम्मीद होगी कि यह ऑलराउंडर इस मैच के लिए फिट हो जाए। मुंबई को अपने कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा से इस बार अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। पहले मैच में रोहित का बल्ला खामोश ही रहा था।