चौथी बार अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन बना भारत

भारतीय टीम फाइनल जीतती है, तो इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 4 बार जीतने वाली टीम बन जाएगी।;

Update: 2018-02-03 03:37 GMT
नई दिल्ली : अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। मैच न्यूजीलैंड के बे ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
टीम इंडिया के सामने इतिहास लिखने का मौका है। माउंट माउंगानुई के बे ओवल ग्राउंड पर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। ईशान पोरेल को 2 और कमलेश नागरकोटी और अनुकूल को एक-एक कामयाबी मिली। ऑस्ट्रेलिया ने 37 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम फाइनल जीतती है, तो इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 4 बार जीतने वाली टीम बन जाएगी। ऐसा ही मौका ऑस्ट्रेलिया के पास भी है। टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ हैं और कैप्टन पृथ्वी शॉ। पूरे टूर्नामेंट में टीम एक भी मैच नहीं हारी है।
टीम इंडिया के सामने इतिहास लिखने का मौका है। भारतीय टीम फाइनल जीतती है, तो इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 4 बार जीतने वाली टीम बन जाएगी। ऐसा ही मौका ऑस्ट्रेलिया के पास भी है। टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ हैं और कैप्टन पृथ्वी शॉ। पूरे टूर्नामेंट में टीम एक भी मैच नहीं हारी और जीत का अंदाज भी बेहद असरदार रहा है।
U-19 2018 में इंडिया ने किन टीमों को हराया?
- टीम इंडिया ग्रुप मैचों में ऑस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे को हराया। क्वॉर्टर फाइनल में बांग्लादेश को हराया और सेमी फाइनल में पाकिस्तान को 203 रनों से हराया।ो
भारतीय टीम: पृथ्वी शॉ, मनजोत कालरा, शुभमन गिल, हार्विक देसाई,रियान पराग,अभिषेक शर्मा, अनुकूल रॉय, कमलेश नागरकोटी,शिवम मावी, शिवा सिंह, इशान पोरेल

Similar News