उमर अकमल की मौत की उड़ी अफवाह, देनी पड़ी सफाई
सोशल मीडिय पर ऐसी ही एक घटना की तस्वीर वायरल हो गई. उस तस्वीर में उमर अकमल की लाहौर में मौत होने का दावा किया जा रहा था.;
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी उमर अकमल को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही थी जिसमें उन्हें मरा हुआ बताया गया. इसके साथ एक तस्वीर भी है.
सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी खबर वायरल हुई और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया. सोशल मीडिय पर ऐसी ही एक घटना की तस्वीर वायरल हो गई. उस तस्वीर में उमर अकमल की लाहौर में मौत होने का दावा किया जा रहा था.
Allhamdulillah I am safe n perfectly fine in Lahore all news coming from social media is fake
— Umar Akmal (@Umar96Akmal) November 27, 2017
And Insha Allah I will join #National20cup2017 #Semifinale
उमर अकमल ने खुद ही ट्वीट कर इस खबर को गलत करार दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट और विडियो पोस्ट कर बताया कि यह खबर झूठी है और वह बिलकुल सुरक्षित हैं. उमर ने ट्वीट करते हुए लिखा: 'अलहमदुल्लाह, मैं लाहौर में पूरी तरह सुरक्षित हूं. सोशल मीडिया पर वायरल खबर गलत है. इंशाअल्लाह मैं नैशनल टी-20 कप के सेमीफाइनल में खेलूंगा'.
— Umar Akmal (@Umar96Akmal) November 28, 2017
बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तान में उमर अकमल जैसे चेहरे वाले किसी इंसान को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर शेयर करते हुए कुछ लोगों ने क्रिकेटर अकमल को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया. हद तो तब हो गई जब कई लोगों ने इस झूठ को सच मान लिया और आरआईपी लिखकर रिट्वीट करना शुरू कर दिया.
सोशल मीडिया पर अपनी मौत की अफवाह को देख उमर अकमल ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में अकमल ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं, उन्हें कुछ नहीं हुआ है. यह महज़ एक अफवाह है और इस पर विश्वास ना करें.