मैच के दौरान अंपायर ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

रविंद्र जडेजा को भले ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम में नहीं चुना गया हो.;

Update: 2017-11-28 11:14 GMT

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में मैच के दौरान एक अंपायर को डांस करते हुए दिखाया गया है. 

रविंद्र जडेजा को भले ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम में नहीं चुना गया हो, लेकिन उन्होंने अपने मायूस फैंस को यह वीडियो शेयर कर हंसने का मौका दिया है. सर जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में मैच के बीच में एक अंपायर डांस करने लगता है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. जडेजा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एलीट पैनल अंपायर, OMG मैं अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहा हूं.'

यह वीडियो अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस अंपायर ने 'मैं हूं डॉन' गाने पर भी जमकर ठुमके लगाए.


Similar News