रोहित शर्मा के साथ विवाद के मुद्दे पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

विराट कोहली ने पत्रकारों को ड्रेसिंग रूम में आने का न्योता दिया, उन्होंने कहा कि आप लोगों को देखना चाहिए कि हमारे ड्रेसिंग रूम का माहौल कितना अच्छा है.;

Update: 2019-07-29 13:16 GMT

वेस्टइंडीज दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. वहीं, इस दौरान जब रोहित शर्मा से विवाद के मुद्दे पर विराट कोहली से सवाल किया तो उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा कि उनका रोहित शर्मा से कोई झगड़ा नहीं है. टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने भी इस खबर को बेबुनियाद बताया. विराट कोहली ने कहा, 'रोहित शर्मा से विवाद के मुद्दे पर मैंने बहुत कुछ सुना है. अगर टीम का अच्छा माहौल नहीं होता तो हम दो-तीन सालों तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते. इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम गेम जरूरी होता है.'

विराट कोहली ने पत्रकारों को ड्रेसिंग रूम में आने का न्योता दिया, उन्होंने कहा कि आप लोगों को देखना चाहिए कि हमारे ड्रेसिंग रूम का माहौल कितना अच्छा है. कुलदीप यादव और एम एस धोनी जैसे खिलाड़ियों के साथ कैसे मजाक किया जाता है. विराट ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि रोहित और मेरे बीच कौन मनगढ़ंत कहानियां बना रहा है. मुझे नहीं पता कि ये रिपोर्ट्स कैसे चल रही है. हमारी निजी जिंदगी को भी इसमें घसीटा जा रहा है.

विराट कोहली ने आगे कहा, 'अगर मुझे कोई इंसान पसंद नहीं है तो आप मेरे चेहरे और स्वभाव से सबकुछ जान जाएंगे. रोहित के साथ मेरा कोई झगड़ा नहीं है.' 



विराट ने कहा, 'टेस्ट चैंपियनशिप के लिए सभी क्रिकेटर उत्साहित हैं. वेस्टइंडीज क्रिकेट खेलने के लिए शानदार जगह है. टी20 के लिए हमने युवा टीम चुनी है और सभी के लिए अच्छा मौका है. वनडे टीम में संतुलन है, मैं टी20 सीरीज के लिए उत्साहित हूं क्योंकि नए खिलाड़ी देखने को मिलेंगे. वो खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में आए हैं.'

Tags:    

Similar News