भारतीय कप्‍तान विराट कोहली फिर से टेस्‍ट के नंबर एक बल्‍लेबाज बने, स्मिथ को किनारे लगाया

विराट कोहली को नीचे सरकाने वाले आस्‍ट्रेलिया के स्‍टीव स्‍मिथ को विराट कोहली ने पीछे छोड़ते हुए उन्‍हें दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है.;

Update: 2019-12-04 09:18 GMT

आईसीसी की ओर से टेस्‍ट मैचों में बल्‍लेबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी गई है. इस रैंकिंग से इस बार बड़ी खबर सामने आ रही है. पिछले लंबे अर्से से नंबर एक की कुर्सी पर काबिज होने की कोशिश कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान एक बार फिर दुनिया के पहले नंबर के बल्‍लेबाज बन गए हैं.

वहीं विराट कोहली को नीचे सरकाने वाले आस्‍ट्रेलिया के स्‍टीव स्‍मिथ को विराट कोहली ने पीछे छोड़ते हुए उन्‍हें दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है. इस बार की रैंकिंग में विराट कोहली ने एक अंक आर्जित किया, वहीं स्‍टीव स्‍मिथ ने एक अंक गंवा दिया. अब विराट कोहली के 928 अंक हो गए हैं, वहीं स्‍टीव स्‍मिथ के अंक 923 ही रह गए हैं.



आपको बता दें कि पिछली रैंकिंग जब जारी की गई थी तब कप्‍तान विराट कोहली के 928 रेटिंग अंक थे, इसमें कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ 136 बनाए गए रन भी शामिल थे. वहीं आस्‍ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के 931 रेटिंग अंक थे. इस तरह से विराट स्‍टीव स्‍मिथ से पांच अंक पीछे थे. अब जो ताजा रैंकिंग जारी की गई है, उसमें विराट कोहली ने स्‍टीव स्‍मिथ को पांच अंक से पीछे छोड़ दिया है. ताजा रैंकिंग में तीसरे नंबर पर न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियम्‍सन हैं,

वहीं चौथे नंबर पर भारत के चेतेश्‍वर पुजारा हैं. केन विलियम्‍सन के 877 अंक हैं, वहीं चेतेश्‍वर पुजारा के 791 अंक हैं. पाकिस्‍तान के खिलाफ अपना पहला तिहरा शतक जड़ने वाले आस्‍ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने 12 अंकों की लंबी छलांग मारी है, अब वे पांचवें नंबर के बल्‍लेबाज बन गए हैं, उनके अब 764 अंक हो गए हैं.

टॉप 5 के बाद भारत के अजिंक्‍य रहाणे 759 अंक के साथ छठे नंबर पर आ गए हैं. इसके बाद सातवें नंबर पर इंग्‍लैंड के जो रूट हैं, जिन्‍होंने चार अंक की बढ़त हासिल की है, उनके अब 752 रेटिंग प्‍वाइंट हो गए हैं. इस तरह से टॉप 10 की सूची में भारत के तीन बल्‍लेबाज शामिल हो गए हैं, विराट कोहली, अजिंक्‍य रहाणे और चेतेश्‍वर पुजारा.

Tags:    

Similar News