धोनी को टीम इंडिया से हटाने को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान!

धोनी ने श्रीलंका दौरे पर जबरदस्त फॉर्म का परिचय देते हुए 82.23 स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए थे। धोनी इस दौरे पर वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर भी बने।;

Update: 2017-09-14 07:17 GMT
नई दिल्ली : हाल ही में बीसीसीआई की चयनसमिति के अध्यक्ष एम.एस.के. प्रसाद ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर सवाल खड़े किए थे। लेकिन टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री प्रसाद की इस बात से सहमत नहीं हैं। रवि शास्त्री ने कहा कि उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें टीम से हटाने के बारे में सोच भी नहीं सकता।
धोनी ने श्रीलंका दौरे पर जबरदस्त फॉर्म का परिचय देते हुए 82.23 स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए थे। धोनी इस दौरे पर वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर भी बने। रवि शास्त्री ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि धोनी के साथ फिटनेस और फॉर्म दोनों हैं और टीम को 2019 वर्ल्ड कप में उनकी जरूरत होगी। शास्त्री ने धोनी की तुलना महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और ऑलराउंडर कपिल देव के साथ करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना जरूरी है।
रवि शास्त्री ने कहा, 'धोनी जैसा लेजंड आपको कहां मिलेगा? धोनी सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के बराबर हैं। हमें उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना चाहिए।' शास्त्री ने श्रीलंका में धोनी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। 

Similar News