फीफा वर्ल्ड कप: जापान ने कोलंबिया को हराकर रचा इतिहास!

फीफा वर्ल्ड कप-2018 में ग्रुप-एच के एक मुकाबले में जापान ने कोलंबिया 2-1 से हरा दिया।

Update: 2018-06-19 16:38 GMT

सरांसक (रूस) : फीफा वर्ल्ड कप-2018 में ग्रुप-एच के एक मुकाबले में जापान ने कोलंबिया 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही जापान ने ब्राजील वर्ल्ड कप में मिली 4-1 मिली हार का बदला भी ले लिया। जापान के लिए पहला गोल कगावा ने पेनल्टी मिलने पर गोल किया, जबकि कोलंबिया के लिए बराबरी का गोल जुआन क्विनटेरो ने किया। ऐसा लग हरा था कि मुकाबला ड्रॉ हो जाएगा, तभी मुकाबले के 73वें मिलट में ओसाको ने गोल लगाकर मुकाबला जापान के पक्ष में कर दिया। 

कोलंबिया के मिडफील्डर कार्लोस सांचेज फीफा विश्व कप 2018 में लाल कार्ड हासिल करने वाले आज पहले खिलाड़ी बने। सांचेज ने जापान के खिलाफ ग्रुप एच के इस मैच में तीसरे मिनट में ही शिंजी कगावा का शॉट हाथ से रोका और रेफरी ने तुरंत ही उन्हें लाल कॉर्ड दिखा दिया। इस तरह से कोलंबिया को मैच के शुरू से ही दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

इसके बदले जापान को पेनल्टी मिली, जिसे कगावा ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। कोलंबिया के 10 हजार से अधिक दर्शक इससे काफी निराश थे, लेकिन जुआन क्विनटेरो ने 39वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिलाई। इससे कोलंबियाई दर्शक फिर से झूमने लगे। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी। 

दूसरे हाफ में गेंद पर ज्यादातर समय जापान का कब्जा रहा। इसी का उसे फायदा मिला।10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही कोलंबिया के खिलाफ जापान की ओर से दूसरा गोल ओसाको के नाम रहा। मुकाबले के 73वें मिनट में पेनल्टी एरिया में बने एक मूव पर यूया ओसाको गेंद को अपने संतुलित हेडर से गेंद जाल में उलझा दिया। इसके साथ ही जापान की कोलंबिया के खिलाफ बढ़त 2-1 हो गई।

Similar News