Vindo Kambli Arrested: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार! बाद में बेल पर छोड़ा, जानें क्या है आरोप?
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया!;
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया. मुंबई के बांद्रा में विनोद कांबली ने अपनी गाड़ी को सोसाइटी के गेट में घुसा दिया था, जिसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया. हालांकि, बाद में विनोद कांबली को बेल मिल गई.
भारत के लिए विनोद कांबली ने 107 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32 की औसत से 2477 रन बनाए हैं. विनोद कांबली के नाम 2 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं. जबकि 17 टेस्ट मैच में उन्होंने 54 की औसत से 1084 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं. साइबर क्राइम का भी हुए थे शिकार अभी कुछ वक्त पहले भी विनोद कांबली सुर्खियों में आए थे, जब वह एक साइबर धांधली के शिकार हो गए थे. केवाईसी अपडेट के नाम पर एक ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और विनोद कांबली को करीब सवा लाख रुपये का चूना लगा दिया.
विनोद कांबली ने इस मामले को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद साइबर टीम ने इसमें एक्शन लिया. विनोद कांबली को बाद में ये रकम वापस मिल गई थी.