भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया

भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 53, ईशान किशन ने 52 और ऋतुराज गायकवाड ने 58 रन की पारी खेली।

Update: 2023-11-26 18:13 GMT

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे T-20 में 44 रन से हराकर 5 मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 236 के लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। 44 रन से मैच हार गई।तिरुवनंतपुरम ने भारत ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 235 का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया। पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 77 रन की साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल ने 25 गेंद पर 9 चौकों और 2 छक्कों के साथ 53 रन कूटे। उनका स्ट्राइक रेट 212 का रहा। यशस्वी जायसवाल भारत के लिए T-20 मैच के पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 43 गेंद पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 134.88 की स्ट्राइक रेट के साथ 58 रन बनाए। पहले मैच में डायमंड डक का शिकार होने के बाद ऋतुराज ने अच्छी वापसी की। ईशान किशन ने भी 32 गेंद पर 3 चौकों और 4 छक्कों के साथ 52 रन ठोक दिए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2 छक्कों की मदद से 19 रन बनाए। फिनिशर रिंकू सिंह ने 9 गेंद पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 31* रन बनाए।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया किसी भी वक्त मैच में नजर नहीं आया। भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से कंगारुओं पर दबदबा बनाए रखा। रवि बिश्नोई ने तीसरे ओवर की पांचवीं गुगली पर मैथ्यू शॉर्ट को बोल्ड कर दिया। रवि बिश्नोई के पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने 2 के निजी स्कोर पर जोस इंग्लिश का कैच पकड़ लिया। अक्षर पटेल के छठे ओवर की पांचवी सीधी गेंद पर मैक्सवेल 12 रन बनाकर लॉन्गऑन पर खड़े यशस्वी जायसवाल को कैच दे बैठे। 5.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर स्कोर 53 रन हो गया। पांचवें विकेट के लिए टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस के बीच 35 गेंद पर 81 रन की पार्टनरशिप हुई। रवि बिश्नोई ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर टिम डेविड को लॉन्गऑन पर कैच करा दिया। डेविड ने बनाए 37 और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 137 पर 5 आउट। निर्धारित 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना सकी। 44 रन से मैच हार गई। प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई को 3-3 सफलता मिली। अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

यशस्वी को मैन ऑफ द मैच चुना गया

दूसरे T-20 में भारत के हीरो रहे यशस्वी जायसवाल ने रनआउट के लिए ऋतुराज को सॉरी बोला था। दरअसल पहले T-20 में दूसरे रन के लिए कॉल कर यशस्वी वापस लौट गए थे। इस वजह से ऋतुराज गायकवाड़ डायमंड डक का शिकार हो गए थे। यानी ऋतुराज बगैर एक भी गेंद खेले रनआउट होकर वापस चले गए थे।

यशस्वी ने बताया कि मैंने ऋतुराज से माफी मांगी। इस पर ऋतुराज गायकवाड़ ने मुस्कुराते हुए कहा, क्रिकेट में ऐसा होता रहता है। यशस्वी ने कहा कि ऋतुराज भाई हमेशा मुझे गाइड करते हैं। दूसरे T-20 में यशस्वी ने 25 गेंद पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 212 का रहा।

यशस्वी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 58 रन की पारी खेली। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच सिर्फ 5.5 ओवर में 77 रन की साझेदारी हुई। 

ईशान किशन ने लगातार दूसरा अर्धशतक 

वर्ल्ड कप के दौरान लगातार 9 मैच बेंच पर बैठने के बाद ईशान किशन ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ दिया। यशस्वी जायसवाल 25 गेंद पर 53 कूटकर जा चुके थे। भारत 5.5 ओवर में ही 77 तक पहुंच चुका था। अब मैदान पर ईशान किशन की एंट्री हुई। एडम जैम्पा के आठवें ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप पर फुलर लेंथ की थी। ईशान किशन ने फ्रंट लेग क्लियर किया और सीधे बल्ले के साथ स्टंप्स के बगल से चौका जड़ दिया। मार्कस स्टोइनिस के 12वें ओवर की तीसरी शॉर्ट गेंद को ईशान किशन ने डीप मिडविकेट स्टैंड में पहुंचा दिया। तनवीर संघा के 13वें ओवर की अंतिम गेंद टॉस्ड अप ऑन मिडिल स्टंप थी। इशान किशन ने डीप मिडविकेट की दिशा में स्लॉग स्वीप पर चौका लगा दिया। 14वां ओवर लेकर ग्लेन मैक्सवेल आए और सामने खड़े थे ईशान किशन। ग्लेन मैक्सवेल के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पिच्ड अप आउटसाइड ऑफ थी। ईशान किशन स्टेप आउट कर पिच ऑफ द बॉल तक गए और डाउन द ग्राउंड स्टैंड में छक्का मारा।

लेग स्टंप पर डाली गई 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने शफल किया। शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में स्वीप शॉट पर चौका जड़ दिया। तनवीर संघा के 15वें ओवर की पहली गेंद स्टंप्स पर फुलर लेंथ की थी। ईशान किशन ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग स्टैंड में छक्का मारा। ईशान ने अपनी पारी वहीं से शुरू की, जहां पहले T-20 में छोड़ी थी। तनवीर संघा के 15वें ओवर की चौथी गुगली पर मिडविकेट स्टैंड में छक्का मारकर ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। मार्कस स्टोइनिस के 16वें ओवर की दूसरी वाइड यॉर्कर पर ईशान किशन के बल्ले का टो एंड स्वीपर कवर के हाथ चला गया। ईशान किशन ने 32 गेंद पर 3 चौकों और 4 छक्कों के साथ 52 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 162 रहा। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना दिए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना सकी। 44 रन से मैच हार गई। इस जीत के साथ 5 मैच की सीरीज में भारत को 2-0 की बढ़त मिल गई।

 Lekhanbaji 

Tags:    

Similar News