आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी MS Dhoni ने की ऐसी बैटिंग कि बता दिया धोनी जैसा कोई नहीं?

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के नायक और कोई नहीं बल्कि नंबर-1 फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी रहे।

Update: 2022-04-22 04:32 GMT

IPL 2022 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के नायक और कोई नहीं बल्कि नंबर-1 फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी रहे।

CSK के सामने 156 रन का टारगेट था और आखिरी ओवर में टीम को 17 रन की जरूरत थी। क्रीज पर एमएस धोनी और ड्वेन प्रिटोरियस मौजूद थे। मुंबई की ओर से अंतिम ओवर जयदेव उनादकट करने आए। आखिरी ओवर की हर गेंद पर क्या हुआ, पहले ये जान लीजिए...

19.1: ओवर की पहली ही गेंद पर उनादकट ने प्रिटोरियस को LBW आउट किया। ये विकेट मुंबई को DRS पर मिला। अब ड्वेन ब्रावो बैटिंग के लिए आए।

19.2: दूसरी गेंद पर ब्रावो ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल निकाला।

19.3: अब धोनी स्ट्राइक पर थे... तीसरी गेंद पर उन्होंने साइट स्‍क्रीन की ओर कमाल का सिक्स लगाकर मुकाबले में जान फूंक दी।

19.4: चौथी गेंद पर एमएस ने शॉर्ट फाइन लेग पर चौका लगाया।

19.5: 5वीं गेंद उनादकट ने मिडिल स्टंप पर यॉर्कर डाली, जिस पर माही ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की ओर फ्लिक किया तेजी से दौड़कर 2 रन चुराए। अब चेन्नई को 1 गेंद पर 4 रन चाहिए थे।

19.6: आखिरी गेंद पर धोनी ने डीप स्‍क्‍वायर लेग पर चौका लगाकर CSK को यादगार जीत दिलाई।

2019 में भी उनादकट को लगाए थे हैट्रिक सिक्स

2019 के IPL में भी धोनी उनादकट की खूब पिटाई की थी। उस समय धोनी ने जयदेव के एक ओवर में लगातार 3 छक्के जड़े थे। उनादकट उस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे और धोनी CSK के कप्तान थे। मैच में माही ने 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 46 गेंदों पर नाबाद 75 रन की पारी खेली थी।

जयदेव उनादकट के खिलाफ एमएस धोनी ने अबतक IPL की 8 पारियों में 244.18 के स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए हैं और केवल एक बार विकेट गंवाया है।

इस सीजन अच्छी लय में हैं माही

इस सीजन के पहले ही मैच में धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए थे। IPL 2022 की 6 पारियों में उन्होंने 60 की औसत से 120 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 4 बार नॉट-आउट भी रहे।

Tags:    

Similar News