भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड गुरुवार को सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान तोड़ा. मैच में तीन छक्कों के साथ रोहित ने टी 20 विश्व कप में अपने छक्कों की संख्या को बढ़ाकर 34 कर दिया है.
इससे पहले युवराज सिंह के नाम 33 छक्कों का रिकॉर्ड था.
मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारत के उप-कप्तान केएल राहुल दूसरे ओवर में ही आउट हो गए, वहीं रोहित और विराट कोहली क्रीज पर जमे रहे.
रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली.