एमएस धोनी को twitter ने दिया जोर का झटका, दंग रह गए लाखों फैंस

धोनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आखिरी बार इस साल जनवरी में कुछ लिखा था.;

Update: 2021-08-06 11:12 GMT

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पिछले दो दिनों से चर्चा में हैं. और, इनके लगातार चर्चा में बने रहने की वजह उनके ट्विटर अकाउंट से जुड़ी है. ट्विटर (Twitter) ने धोनी (Dhoni) के अकाउंट से उस ब्लू टिक को हटा लिया है, जो उनकी प्रमाणिकता के पैमाने को पुख्ता करता है. ट्विटर ने धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का फैसला क्यों किया ये फिलहाल साफ नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि ये कदम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर उनके एक्टिव नहीं रहने की वजह से उठाया गया है.

धोनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आखिरी बार इस साल जनवरी में कुछ लिखा था. उसके बाद से उन्होंने एक भी ट्वीट नहीं किया. वहीं उससे पहले उन्होंने आखिरी ट्वीट सितंबर 2020 में किया था. यानी पूर्व भारतीय कप्तान के एक ट्वीट से दूसरे ट्वीट के बीच एक लंबे समय का गैप है. उनकी इसी इनएक्टिवनेस को देखते हुए माना जा रहा है कि ट्वविटर ने उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है.

धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक के हटाए जाने से लोग हैरान है. धोनी के फैंस में निराशा है. और वो ट्वविटर इंडिया पर निशाना साधते दिख रहे हैं. साथ ही ये सवाल भी कर रहे हैं कि ऐसा क्यों किया?


इस बार अगर ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक के हटाए जाने को लेकर धोनी सुर्खियों में छाए हैं, तो इससे पहले वो अपने 7 साल पुराने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में थे. भारतीय मेंस हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद धोनी का साल 2014 में किया एक ट्वीट वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने उस साल एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली हॉकी टीम को बधाई दी थी.

Tags:    

Similar News