रायगढ़ : महाराष्ट्र के मुरुड के बीच पर आज एक बेहद दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में मुरुद समुद्र तट पर पिकनिक मनाने आए 13 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। डूबने वालों में तीन लडकियां और 10 लड़के शामिल है। ख़बरों के अनुसार ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। जबकि 4 छात्रों को बचा लिया गया।
Murud beach, Raigad (Maharashtra): More than 13 bodies of students recovered till now. pic.twitter.com/MuA2K9AXjt
— ANI (@ANI_news) February 1, 2016समुद्र का यह किनारा मुंबई शहर से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर है। जानकारी के अनुसार पुणे के अबेदा इनामदार कॉलेज से तीन बसों में सवार होकर करीब 120 विद्यार्थी पिकनिक मनाने पहुंचे थे। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया गया है कि बीच पर कोई लाइफगार्ड मौजूद नहीं था।
अभी इसका अंदाजा नहीं लग पाया है कि हादसे की पीछे की वजह क्या है। विस्तृत ख़बर की प्रतीक्षा है।