बीफ खाने बालों का हरियाणा में प्रवेश बर्जित है - अनिल विज

Update: 2016-02-10 04:04 GMT


नई दिल्ली
अपने बेबाक बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर एक बयान दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री कह रहे है की विदेशियों को बीफ खाने की अनुमति पर विचार किया जा सकता है।

विज ने कहा है कि जो लोग गोमांस खाए बिना नहीं रह सकते वो हरियाणा में ना आएं। उन्होंने कहा कई भारतीय ऐसे देशों में नहीं जाते है जहां उनकी पसंद का खाना नहीं मिलता है। मंत्री के मुताबिक राज्य में लागू कड़े गोसंरक्षण कानून के नाते ऐसे लोगों को हरियाणा नहीं आना चाहिए।

अनिल विज ने ये बयान उस सवाल के जवाब में दिया है जिसमे उनसे पूछा गया था कि क्या राज्य सरकार ने विदेशियों को राज्य में गोमांस के सेवन के लिए लाइसेंस-विशेष अनुमति जारी करने का विचार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कल इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए राज्य में गोमांस सेवन के लिए विदेशियों को लाइसेंस या राहत देने की किसी भी योजना से इनकार किया था।

आपको मालूम हो कि हरियाणा में 'गौवंश संरक्षण और गौसंवर्धन बिल' लागू है। इस कानून के तहत हरियाणा में गाय की तस्करी, हत्या करना और बीफ खाना प्रतिबंधित है। ऐसा करने वाले को तीन से दस साल तक जेल की सजा सुनाई जा सकती है।

Similar News