मुलायम दोमुंहा सांप है - लक्ष्मीकांत बाजपेयी

Update: 2016-01-31 05:03 GMT

उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की तुलना दोमुंहे सांप से की। वे वाराणसी में पीएम मोदी के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे थे।


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने कहा कि एक तरफ सपा मुखिया अयोध्या में मस्जिद बचाने के लिए कारसेवकों पर फायरिंग को सही बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ 25 साल बाद उस कार्रवाई पर अफसोस जता रहे हैं। उन्होंने कहा दोमुंहा सांप होता है, जो दोनों तरफ चलता है। जनता इससे भ्रमित होने वाली नहीं है।


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुलायम ने कारसेवकों पर फायरिंग के आदेश पर अफ़सोस जताया था। उन्होंने कहा था कि वह संविधान के आगे बेबस थे। इस फायरिंग में 16 कारसेवकों की मौत हुई थी।


इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीएसपी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। वाजपेयी ने कहा कि 2017 में एसपी और बीएसपी जैसी पार्टियों की सरकार नहीं बनेगी।

Similar News