विधानसभा की लिफ्ट में फंसे अखिलेश पत्नी डिम्पल

Update: 2015-12-18 09:56 GMT

लखनऊः मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को विधान सभा की लिफ्ट में फंस गए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव 15 मिनट से लिफ्ट में फंसे हुए। राहत और बचाव जारी है।


घटना के बाद से ही सुरक्षा कर्मियों और अधिकारीयों हड़कंप मच गया है। अभी भी लिफ्ट को चालू कराने की कवायद जारी है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बाल संसद में अपनी सांसद पत्नी के सस्थ हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे। जब विधानसभा की लिफ्ट में तकनीकी गड़बड़ी आ गई।


विधानसभा की लिफ्ट से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सांसद पत्नी डिम्पल यादव सुरक्षित बाहर निकले। लिफ्ट में करीब 30 मिनट लिफ्ट में सीएम अखिलेश फंसे रहे। लिफ्ट से सुरक्षित निकलने के बाद अधिकारीयों की जान में जान आई।

Similar News