पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Update: 2016-03-04 05:52 GMT




नई दिल्ली : पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। संगमा 68 साल के थे। उनका निधन दिल्ली के अस्पताल में हुआ।

संगमा के निधन की जानकारी लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन को दी। स्पीकर ने कहा कि किस तरह हंसते हुए सदन को चलाना है, मैंने पीए संगमा से सीखा। उनके निधन पर सभी सांसदों ने 2 मिनट का मौन रखा। इसके बाद सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।

वे आठ बार लोकसभा के सदस्य रहे और 1988 से 1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे। पीए संगमा का जन्म मेघालय के वेस्ट गारो में एक सितंबर 1947 को हुआ था। 1977 में वे पहली बार तुरा लोकसभा क्षेत्र से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। वे कांग्रेस के बड़े नेता थे। लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और अपनी अलग पार्टी बनायी।

Similar News