दिल्ली : युवक ने मेट्रो के सामने कूदकर दी जान

Update: 2016-04-06 07:07 GMT




नई दिल्ली : दिल्ली के रोहि‍णी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। युवक की उम्र करीब 24 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। हालांकि युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

घायल युवक को रोह‍िणी सेक्टर 6 के अम्बेडकर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ये घटना सुबह करीब 9 बजे की है। हादसे की वजह से करीब आधे घंटे के लिए मेट्रो को भी रोका गया।

गौरतलब हो कि ठीक एक हफ्ते पहले बुधवार को ही दिल्ली में चलती मेट्रो के सामने गिरने से एक महिला की जान पर बन आई थी। दिल्ली मेट्रो के चांदनी चौक स्टेशन पर हुए इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई थी। महिला के घुटनों में गहरी चोटें आईं। चश्मदीदों के मुताबिक महिला ने खुदकुशी की कोशिश की थी। क्योंकि मेट्रो के आने से पहले तक वह बेहद सामान्य दिख रही थी। कुछ लोगों के मुताबिक महिला जानबूझकर मेट्रो के सामने कूदी थीं।

Similar News