राजद MLA सरोज यादव की बहिन की छेड़खानी के विरोध पर हत्या

Update: 2016-04-13 05:45 GMT

भोजपुर
बिहार के भोजपुर जिले से राजद विधायक सरोज यादव की बहन शैली देवी की सरे राह छेड़खानी के दौरान हमला होने से मौत हो गई है। सोमवार रात को उनके साथ सड़क पर छेड़छाड़ की गई थी। पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में बुधवार को उनकी मौत हो गई।

आपको अवगत हो कि 9 अप्रैल को विधायक की बहन शैली देवी फाइलेरिया की दवा लेने पास के इलाके चांदी गयी थीं। उसी दौरान शैली देवी से ऑटो में बैठे लोगों ने पहले छेड़खानी की उनके विरोध करने पर रॉड से मारकर घायल कर दिया गया। उनके सिर पर रॉड मारी गई थी।

दो आरोपियों ने किया कोर्ट में सरेंडर
राजद विधायक सरोज यादव की बहन की मौत के मामला में दोनों आरोपियों ने ACJM-4 के कोर्ट में सरेंडर किया।

घटना से आहत राजद विधायक सरोज ने इस घटना की पुष्टि की।



सरोज ने कहा कि पहले हमें लगा था कि यह एक हादसा है। लेकिन बाद में सामने आया कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई थी जिसमें विरोध करने पर मेरी बहन को मारा गया। सरोज ने ये भी कहा कि 'मुझे राज्य सरकार पर पूरा भरोसा है। लेकिन राज्य पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैय्ये की वजह से मेरी बहन की जान गई।
कांग्रेसी नेता ने उठाये कानून व्यवस्था पर सवाल


Similar News