बिहार : JDU विधायक को हत्या के मामले में जेल

Update: 2015-12-14 14:45 GMT



सीवान : जीरादेई से जदयू के विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने आज कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। जीरादेई विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को हत्या के मामले में अदालत ने जेल भेज दिया। वर्ष 1997 में आंदर के घेराई गांव के शिवजी दुबे की हत्या के मामले में वह आरोपी थे।

सोमवार को सीजीएम के सामनें विधायक ने आत्मसमर्पण किया। वहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हाइकोर्ट ने भी सम्बंधित निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि 7 जून 1997 को आंदर थाने के घेराई गांव के शिवजी दुबे बाजार आए थे। तभी रमेश कुशवाहा, हीरालाल दुबे, राजेश उर्फ गिल्लू, चन्द्रभान यादव, जयनाथ यादव व केदार दुबे आए और हीरालाल दुबे ने रमेश कुशवाहा को गोली मारने का निर्देश दिया। इस पर रमेश कुशवाहा ने शिवजी दुबे को गोली मारी दी। इससे वह घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उस वक्त रमेश कुशवाहा माले के सक्रिय समर्थक थे। इसी मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किया था।

Similar News