यूपीः सात जिलाधिकारियों के ट्रांसफर, अनिल ढींगरा जिलाधिकारी हापुड़ बने

Update: 2016-01-07 18:07 GMT


लखनऊः यूपी में प्रदेश सरकार ने प्रशासन को चुस्त दुरस्त करते हुए सात जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए है। आज हुए जिला पंचायत चुनाव की आचार सहिता समाप्त के बाद ये ट्रांसफर किये गये है।

ट्रांसफर किये गये जिलाधिकारी
1-जिलाधिकारी फिरोजाबाद विजय किरण आनंद को जिलाधिकारी बिजनौर बनाया गया।
2- जिलाधिकारी हापुड अजय यादव को जिलाधिकारी बाराबंकी।
3- जिलाधिकारी बाराबंकी योगेश्वर राम मिश्र जिलाधिकारी फ़ैजाबाद।
4- जिलाधिकारी एटा निधि केसरवानी जिलाधिकारी फीरोजाबाद ।
5- आईएएस अजय यादव 2 को जिलाधिकारी एटा।
6- जिलाधिकारी फैजाबाद अनिल ढींगरा जिलाधिकारी हापुड़
7- आईएएस अखंड प्रताप सिंह को जिलाधिकारी कौशाम्बी बनाया गया।

Similar News