कासगंज में सरेशाम बीजेपी नेता के बेटे को मारी गोली

Update: 2016-01-17 04:23 GMT

कासगंजः जिले के सोरों कस्बें में भाजपा नेता के पुत्र को सरेशाम हमलावरों ने गोली मार दी। सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किशोर को अलीगढ़ रेफर किया गया है। हमले के पीछे चौथ वसूली को लेकर चल रही रंजिश बताई गई है। घटना से लोगों में रोष फैल गया। बाजार बंद हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है।

सोरों के मुहल्ला टेड़ानीम निवासी भाजपा नेता संपूर्णानंद भारद्वाज का 16 वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ छोटू शाम पांच बजे के लगभग घर से अपनी दुकान पर जा रहा था। तभी रास्ते में मणी उपाध्याय, अनुभव, मनीष तथा शिवम ने उसे रोक लिया और तमंचे से सिर में गोली मार दी। आसपास के लोगों ने हमलावरों का पीछा किया, मगर वे भाग कर अपने घरों में छिप गए।



घटना को लेकर कस्बे में रोष फैल गया और व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। हमले के पीछे आरोपियों द्वारा चौथ वसूली के लिए दबाव बनाया जाना बताया है। एक माह पूर्व इन्हीं हमलावरों ने दुकान से चौथ मांगी थी। उस वक्त इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। तभी से आरोपी रंजिश मान रहे थे।

Similar News