लखनऊ
समाजवादी पार्टी ने टीवी चैनलों पर बहस करने के लिए एक खूबसूरत चेहरा ढूंढ लिया है। इस लड़की का नाम पंखुड़ी पाठक है। पंखुड़ी पाठक लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव रह चुकी हैं और नई दिल्ली की रहने वाली हैं।
अब पंखुड़ी भी टीवी चैनलों पर विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगी और विपक्ष के हमले का जवाब देंगी। पंखुड़ी फेसबुक और ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। हालांकि उनके ट्विटर अकाउंट के मुताबिक उन्हें 145 लोग फॉलो कर रहे हैं जबकि वो 255 लोगों को फॉलो कर रही हैं।
फेसबुक पर पंखुड़ी के तकरीबन 1800 मित्र हैं। तकरीबन 1200 लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। पंखुड़ी के फेसबुक अकाउंट में उनके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के साथ कई फोटो हैं। उनके फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक वे दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर रही हैं।
मालूम हो कि विभिन्न राजनीतिक दलों के पास टीवी डिबेट के पैनल में शामिल होने के लिए युवा नेताओं की फौज है लेकिन सपा की ओर से अधिकतर गौरव भाटिया ही नजर आते हैं।
पंखुड़ी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई और ट्वीट किया कि इसके लिए अखिलेश भैया और डिंपल भाभी का आभार जताने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।