निकाहनामे पर दस्तखत करने के दौरान विवाद, फिर क्या दूल्हा थाने में

Update: 2016-04-08 06:42 GMT


मेरठ
निकाह के लिए पहुंचे दुल्हे को बारातियों के विवाद में थाने तो जाना ही पड़ा, दुल्हन की विदाई भी रुक गई। लडकी वालों ने उल्टा दहेज में 25 लाख और कार मांगने का आरोप लगा दिया। कंकरखेडा सदनपुरी निवासी निजाम की दो बेटियों का गुरूवार को निकाह हो रहा था। एक बारात तोड़ी गाँव से तो दूसरी सैदपुर से आई थी। तोड़ी गाँव की बारात विदा हो गई, लेकिन सैदपुर की बारात रवाना होने से पूर्व निकाहनामे पर दस्तखत करने के दौरान दुल्हे पक्ष के लोगों का लडकी वाले पक्ष से विवाद हो गया।

बात बढ़ गई तो वधु पक्ष ने दुल्हन विदा करने से इंकार कर दिया। यही नहीं उलटे दुल्हे पक्ष पर दहेज में 25 लाख नगद और कार मांगने का आरोप लगा कर तहरीर दे दी। थाने पर मौजूद दुल्हे शाहिद ने रुपए और कार मांगने की मांग को गलत बताया।

दुल्हे ने कहा कि विवाद के वक्त वधू पक्ष से निकाहनामे पर हस्ताक्षर कराए जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई। जहां जिम्मेदार लोगों द्वारा समझौते के प्रयास किये जाते रहे लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने कहा कि यदि समझौता नहीं हुआ तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेगी।

Similar News