अलवर से बीजेपी सांसद महंत चांदनाथ का निधन, पीएम और सीएम ने जताया दुःख
राजस्थान के अलवर से बीजेपी सांसद एवं अस्थल बोहर मठ के महंत चांदनाथ का 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। महंत चांदनाथ काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
नई दिल्ली : राजस्थान के अलवर से बीजेपी सांसद एवं अस्थल बोहर मठ के महंत चांदनाथ का 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। महंत चांदनाथ काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कैंसर से पीड़ित थे। करीब रात 12 बजे के करीब उनका निधन हुआ। चांदनाथ हरियाणा स्थित आश्रम में रहते थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नाथ सम्प्रदाय से ताल्लुक रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। महंत चांदनाथ 61 वर्ष के थे. सूचनाओं के मुताबिक, वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने कल मध्यरात्रि के करीब अंतिम सांस ली। भाजपा के राज्य प्रवक्ता आनंद शर्मा ने बताया कि चांदनाथ कैंसर से पीड़ित थे।
Saddened by the demise of LS MP from Alwar, Mahant Chand Nath ji. He will be remembered for his rich social work. My deepest condolences: PM
— PMO India (@PMOIndia) September 17, 2017
अलवर के सांसद महंत चांद नाथ का अंतिम संस्कार कार्यक्रम आज शाम 4.00 बजे होना है। सीएम वसुंधरा राजे ने ट्विट कर कहा कि अलवर सांसद महंत चांदनाथ के निधन पर शोक व्यक्त करती हूँ। उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।