ऐसा क्या हुआ कि किरण बेदी को अस्पताल की गेट कूदकर करनी पड़ी एंट्री...

ऐसा क्या हुआ कि पूर्व महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को सरकारी अस्पताल की गेट को फांदकर एंट्री करनी पड़ी...

Update: 2017-10-27 07:31 GMT

कराईकल : पूर्व महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी गुरुवार को एक सरकारी अस्पताल का दौरा करते वक्त अस्पताल की गेट कूदकर एंट्री करनी पड़ी। भले ही किरण बेदी को भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए कई साल हो गए लेकिन आज भी वे शारीरिक रूप से फिट है।

दरअसल किरण बेदी वहां एक प्रतिमा का जायजा लेने गयी थीं जिसे एक छप्पर के नीचे साढ़े तीन फुट ऊंची ईंट की दीवार से घेरा गया है लेकिन अधिकारियों से अस्पताल की चाभी कहीं गुम हो गई थी तो दीवार को कूदकर परिसर में जाने के अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था।

जिसके बाद 68 साल की किरण बेदी ने अस्पताल की दीवार को पार करने के लिए छलांग मारने से परहेज नहीं किया। उन्होंने सब को हैरान करते हुए दीवार पार कर छप्पर में चली गयीं।

इसके बाद कराईकल के जिलाधिकारी आर केशवन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वी जे चंद्रन और वहां मौजूद अधिकारियों ने भी किरण बेदी का अनुसरण किया।

Similar News