Google Pixel G10 स्मार्टफोन की डिटेल सामने आई, Pixel 7 Pro जैसा होगा डिजाइन
गूगल पिक्सल 7 सीरीज के स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं और इन्हें पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे;
नई दिल्ली. सेकेंड जनरेशन के Tensor G2 SoC चिपसेट द्वारा संचालित Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था. अब गूगल कथित तौर पर Pixel 7 सीरीज में G10 कोडनेम वाला एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है. इसके अलावा गूगल पिक्सल 7 सीरीज में एक और फोन Pixel 7 Mini को भी पेश किए जाने की रिपोर्ट सामने आ रही हैं. इसके अलावा गूगल कथित तौर पर Felix और Lynx नाम के दो अन्य स्मार्टफोन पर काम कर रहा है.
कहा जा रहा है कि Pixel G10 स्मार्टफोन में Pixel 7 Pro की तरह ही 6.7-इंच का डिस्प्ले मिलेगा. वहीं, इस डिस्प्ले का पिक्सल रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल होगा. चीनी डिस्प्ले निर्माता BOE को Google Pixel G10 के डिस्प्ले की सप्लाई करने के लिए कहा गया है. इसमें क्वालकॉम के अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर मिलने की उम्मीद है.
नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है कंपनी
91Mobiles की रिपोक्ट के मुताबिक गूगल एक अपकमिंग Pixel 7 सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसका कोडनेम G10 है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले हैंडसेट में पिक्सल 7 प्रो की तरह ही 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा. यह FHD+ रेजोलूशन को सपोर्ट करेगा. रिपोर्ट के अनुसार यह भी संभव है कि गूगल एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ Pixel 7 Pro के एक मॉडिफाई वर्जन की टेस्टिंग कर रहा है, जो कि Pixel 7 सीरीज में पाए जाने वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से बहुत बेहतर परफोर्म कर सकता है.
Google Pixel 7 सीरीज की कीमत
गौरतलब है कि Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए थे. भारत में Google Pixel 7 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है, जबकि Google Pixel 7 Pro के एकमात्र 12GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 84,999 रुपये है.
Google Pixel 7 के फीचर्स
गूगल पिक्सल 7 में 6.32-इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है. दूसरी ओर प्रो मॉडल में 6.7 इंच का क्वाड-एचडी LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. गूगल पिक्सल 7 सीरीज के स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं और इन्हें पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. पिक्सल 7 में 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि पिक्सल 7 Pro में 48-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. दोनों फोन में 10.8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है .
सोर्स न्यूज 18