असम मे इंडिगो विमान रनवे से फिसला, बाल बाल बचे यात्री ,कोई हताहत होने की खबर नही

Update: 2022-07-29 07:39 GMT

आये दिन देश मे बिमानो के क्रैश होने और वर्ड हिट की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। कल यानी को असम के जोरहाट से कोलकाता जा रहा इंडिगो का विमान रनवे पर फिसल गया। विमान रनवे से उतरकर मैदान में चला गया और उसके पहिए कीचड़ में फंस गए। विमान में सवार सभी 98 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।घटना गुरुवार दोपहर 2.20 कि बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट 6E757 रनवे से फिसली थी। इसके चलते पहले इसे डिले किया गया फिर रात 8.15 बजे फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया।

इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से कोलकाता भेजा गया है। एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों ने माना है कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। AAI और इंडिगो इस घटना की जांच कराएंगे गुरुवार को ही मुंबई से गुजरात के कांडला जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान की वापस मुंबई में कॉशन लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। पिछले 40 दिन में स्पाइसजेट के विमान में उड़ान के बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लैंडिंग कराने का यह 9वां मामला था। DGCA के अधिकारी ने कहा कि इसकी जांच शुरू कर दी गई।

एक दिन पहले ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट के 50% उड़ानों पर दो महीने के लिए रोक लगा दी थी। इस दौरान DGCA स्पाइसजेट की उड़ानों पर खास निगरानी करेगा। स्पाइसजेट ने कहा था कि DGCA के आदेश से उड़ान परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि ऑफ सीजन होने से उड़ानों की संख्या पहले ही कम की जा चुकी हैं।

हाल ही में सरकार ने भी राज्यसभा में जवाब देते हुए बताया कि DGCA ने स्पाइसजेट के विमानों की स्पॉट चेकिंग की थी। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने बताया कि DGCA ने 9 जुलाई से 13 जुलाई के बीच 48 स्पाइसजेट विमानों पर 53 स्पॉट चेक किए और इसमें कोई बड़ा सुरक्षा उल्लंघन नहीं पाया गया।

Tags:    

Similar News