BJP विधायक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज

भाजपा के सांसदों से लेकर विधायकों और केंद्रीय मंत्रियों पर भी भड़काऊ भाषण और बयानबाजी के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन इस बार इस BJP विधायक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हो गया है।

Update: 2018-03-28 09:43 GMT

हैदराबाद : भाजपा के सांसदों से लेकर विधायकों और केंद्रीय मंत्रियों पर भी भड़काऊ भाषण और बयानबाजी के आरोप लगते रहे हैं। अब इसी प्रकार का आरोप एक बार फिर हैदराबाद में भाजपा विधायक राजा सिंह पर लगा है।

इससे पहले भी राजा सिंह अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। लेकिन इस बार BJP विधायक के खिलाफ हैदराबाद के रैन बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हो गया है। उनपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और दो समुदायों के बीच द्वेष पैदा करने का अारोप है।

इससे पहले राजा सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान दिया था। सिंह का कहना है कि जो लोग राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करते हैं, हम उनका सिर काट देंगे। हैदराबाद में BJP विधायक राजा सिंह ने कहा था कि मेरा यह बयान उन लोगों के लिए है जो लोग यह कहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Tags:    

Similar News