VIDEO: जब महिला कांस्टेबल और कंडक्टर के बीच बस में चले लात-घूंसे, फिर..

महबूबनगर जिले में एक बस में महिला कांस्टेबल और महिला कंडक्टर के बीच चले लात-घूंसे, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

Update: 2017-09-29 13:02 GMT

तेलंगाना : तेलंगाना के महबूबनगर जिले में बस की महिला कंडक्टर को एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा की गई पिटाई का कथित वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बताया जा रहा है महिला पुलिस कांस्टेबल जी. रजीता कुमारी महबूबनगर डिपो से तेलंगाना राज्य परिवहन नगम की बस में सवार हुई। जब कंडक्टर ने उससे टिकट लेने को कहा तो उसने अपने पहचानपत्र की फोटोप्रति कंडक्टर को दिखाई। उसके बाद इस पर कंडक्टर ने उससे मूल पहचानपत्र दिखाने को कहा।

इसी बाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला कांस्टेबल ने कंडक्टर को धक्का मार दिया। फिर क्या दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। राज्य परिवहन निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि ये घटना 27 सितंबर की है।

वीडियो में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है कि महिला पुलिसकर्मी ने महिला कंडक्टर के साथ हाथापाई की। जबकि यात्री दोनों के बीच बचाव कराने की कोशिश कर रहे है। इसी दौरान किसी यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अगले पेज पर देखें वीडियो।

आगे पढ़े

Similar News