अगर जया बच्चन ये शर्त मान लेती तो आज ऐश्वर्या नहीं बल्कि करिश्मा होती बच्चन परिवार की बहू
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का आज 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूं तो अभिषेक अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बने ही रहते हैं लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ और अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्ख़ियों में छाये रहे।;
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का आज 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूं तो अभिषेक अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बने ही रहते हैं लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ और अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्ख़ियों में छाये रहे। भले ही आज ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू हो लेकिन अभिषेक कभी करिश्मा कपूर से शादी करना चाहते थे। जी हां… दोनों की सगाई तक हो चुकी थी लेकिन फिर अचानक इस कपल का रिश्ता टूट गया।
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक-दूसरे से बहुत प्यार किया करते थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। दोनों ने लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऐसे में सभी बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। अभिषेक और करिश्मा भी एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। जिसके बाद उनके परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। लेकिन उनका ये रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। बड़ी धूमधाम से सगाई होने के बावजूद दोनों का रिश्ता टूट गया। आज भी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक और करिश्मा की नजरें श्वेता बच्चन की शादी में मिली थीं। दरअसल श्वेता की शादी करिश्मा की बुआ के बेटे निखिल नंदा से हुई है। शादी के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। इसी दौरान अभिषेक को उनकी डेब्यू मूवी 'रिफ्यूजी' मिली। कहा जाता है कि फिल्म की हीरोइन करीना कपूर सेट पर अभिषेक को जीजू कहकर बुलाती थीं।
1997 में हुई इस शादी के बाद अभिषेक-करिश्मा एक दूसरे को डेट करने लगे और फिर कपूर खानदान और बच्चन खानदान ने इनकी सगाई कर रिश्ता पक्का कर दिया। दोनों की सगाई भी हो गई थी। सगाई के बाद मीडिया में ये रिपोर्ट आई थी कि जया नहीं चाहती कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मों में काम करें। जबकि उस वक्त करिश्मा का करियर पीक पर था। वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं।
करिश्मा की फिल्में जबरदस्त कमाई कर रही थीं। ऐसे में करिश्मा को जया बच्चन की ये बात मंजूर नहीं थी। वहीं, कहा तो ये भी जाता है कि जब अभिषेक और करिश्मा की सगाई हो रही थी उस वक्त करिश्मा की मां बबीता कपूर अभिषेक बच्चन के फ्लॉप करियर से परेशान थीं। उन्हें डर था कि कहीं अभिषेक बच्चन का करियर सफल नहीं रहा तो क्या होगा?
उस वक्त बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं था। उनका प्रोडक्शन हाउस घाटे में चल रहा था। ऐसे में बबीता ने करिश्मा को अभिषेक से शादी न करने की सलाह भी दी थी। कहा जाता है कि इन्हीं कारणों से अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता टूट गया।
अभिषेक से सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी जो कि नहीं टिकी। 2016 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। वहीं 2007 में अभिषेक ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी कर अपना घर बसा लिया था।