महाशिवरात्रि पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 4 राशि वालों पर महादेव की होगी कृपा

Update: 2022-02-28 10:43 GMT

देवाधि देव महादेव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि एक मार्च को मनाई जाएगी। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग इस महाशिवरात्रि को खास बना रहे हैं। इस दिन शनिदेव की राशि मकर में शनि, बुध, मंगल, शुक्र और चंद्रमा विराजमान रहेंगे। जबकि सूर्यदेव व गुरु ग्रह कुंभ राशि में संचार कर रहे हैं। ग्रहों के शुभ संयोग का कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। जानिए महाशिवरात्रि पर किन 4 राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा-

मेष- ग्रहों के विशेष संयोग आपके राशि के दशम भाव में हो रहा है। इसलिए आप पर इस समय भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में लाल चंदन व लाल पुष्प शामिल करें।

वृषभ- ग्रहों का विशेष संयोग आपके नवम यानी भाग्य भाव में बन रहा है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा गन्ने के रस व दूध से रुद्राभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से महादेव की कृपा से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

तुला- तुला राशि के चतुर्थ यानी सुख व माता के स्थान पर ग्रहों का संयोग बन रहा है। इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का योग बन सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा में शहद शामिल करें।

मकर- मकर राशि में ही ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। इसलिए आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सिंगल जातकों की लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन काले तिल को दूध में मिलाकर रुद्राभिषेक करना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News