आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे 'महाभारत' के भीम प्रवीण कुमार, जानिए कैसे हुआ निधन?

सिनेमा जगत से अब एक बार फिर से दुखद खबर सामने आ रही है. बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में भीम का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है.;

Update: 2022-02-08 05:13 GMT

नई दिल्ली: बीआर चोपड़ा के पौराणिक सीरियल 'महाभारत' (Mahabharat) में भीम (Bheem) का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का निधन हो गया. प्रवीण कुमार 74 साल के थे. उन्हें अपनी विशाल कद-काठी के लिए जाना जाता था. प्रवीण कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं. साढ़े 6 फीट लंबे अभिनेता और खिलाड़ी पंजाब के रहने वाले थे.

कई फिल्मों में विलेन का रोल किया, लेकिन ख्याति मिली महाभारत से, जिसमें भीम का रोल निभाया था। बहुत कम लोगों को पता है कि Praveen Kumar ने अपने एक्टिंग करियर में अमिताभ बच्चन और जितेंद्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया।

Praveen Kumar की पहली फिल्म 1981 में बनी रक्षा थी। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म मेरी आवाज सुनो भी आई। इन दोनों ही फिल्मों में उनके साथ जितेन्द्र थे। वे अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म शहंशाह में भी वे काम कर चुके हैं। प्रवीण ने चाचा चौधरी सीरियल में साबू का रोल भी निभाया था।

पेंशन को लेकर प्रवीण कुमार ने कहा था कि पंजाब की जितनी भी सरकारें आईं, सभी से उनकी शिकायत है। जितने भी एशियन गेम्स या मेडल जीतने वाले प्लेयर थे, उन सभी को पेंशन दी, लेकिन उन्हें वंचित रखा गया, जबकि सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीते। वो अकेले एथलीट थे, जिन्होंने कॉमनवेल्थ को रिप्रेजेंट किया। फिर भी पेंशन के मामले में उनके साथ सौतेला व्यवहार हुआ। हालांकि, अभी उन्‍हें बीएसएफ से पेंशन मिल रही है।

ट्रैक और फील्ड स्पोर्ट्स में सफल करियर के बाद, प्रवीण ने 70 के दशक के अंत में मनोरंज की दुनिया में कदम रखा। टाइम्स ऑफ इंडिया के को दिए एक इंटरव्यू में, प्रवीण ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन करने को याद करते हुए था वह एक टूर्नामेंट के लिए कश्मीर में थे। उनकी पहली भूमिका रविकांत नागाइच के निर्देशन में बनी थी जिसमें उनका कोई डायलॉग नहीं था।

पिछले साल दिसंबर में प्रवीण कुमार ने 'नवभारत टाइम्स' के साथ बातचीत में कहा था कि वह काफी समय से घर में ही हैं। तबीयत ठीक नहीं रहती है और खाने में भी कई तरह के परहेज हैं। स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना, प्रवीण कुमार की देखभाल करती है। एक बेटी की मुंबई में शादी हो चुकी है।

Similar News