Bigg Boss 16 Contestants: कौन हैं ये छोटे से अब्दु रोजिक, सलमान खान के रियलिटी शो में एंट्री करने वाले पहले कंटेस्टेंट
Bigg Boss 16: चर्चित टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' 1 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। शो शुरू होने से पहले दर्शकों को नए सीजन के कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी उत्सुकता है। मेकर्स ने कुछ नामों का खुलासा भी कर दिया है।;
Bigg Boss 16 Contestants: कौन हैं ये छोटे से अब्दु रोजिक, सलमान खान के रियलिटी शो में एंट्री करने वाले पहले कंटेस्टेंट
Bigg Boss 16 Contestants: र्चित टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' 1 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। शो शुरू होने से पहले दर्शकों को नए सीजन के कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी उत्सुकता है। मेकर्स ने कुछ नामों का खुलासा भी कर दिया है। मंगलवार को हुए लॉन्च इवेंट से मेकर्स ने कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक की एक झलक पेश की जिसके बाद दर्शकों में उनके बारे में और जानने की उत्सुकता है। आइए, बताते हैं कौन हैं अब्दु रोजिक।
तजाकिस्तान में गायकी के लिए मशहूर हैं अब्दु कलर्स टीवी ने जब इंस्टाग्राम पर अब्दु की कंटेस्टेंट के रूप में घोषणा की तो लोग हैरान रह गए कि शो में कोई बच्चा कैसे आ सकता है! आपको बता दें कि यह आंखों का धोखा है। अब्दु कद में छोटे हैं लेकिन उनकी उम्र 19 साल है। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। अब्दु तजाकिस्तान के लोकप्रिय गायक हैं। बॉलीवुड गाने गाने की वजह से उनके भारतीय फॉलोअर्स की भी अच्छी संख्या है।
सलमान की फिल्म में भी नजर आएंगे अब्दु
जहां एक तरफ अब्दु के कई भारतीय प्रशंसक हैं, वहीं अब्दु खुद बॉलीवुड के दीवाने हैं। वह कई बॉलीवुड हस्तियों से मिल चुके हैं। कुछ समय पहले अब्दु ने दुबई में सलमान खान से मुलाकात की थी। इसके बाद वह भारत भी आए थे। सलमान अब्दु से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें अपनी फिल्म का प्रस्ताव दे दिया। बता दें कि अब्दु सलमान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगे। अब्दु अपने गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल है जिसका नाम 'अवलोड मीडिया' है। इस चैनल पर करीब 5 लाख 80 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर अब्दु के करीब 38 लाख फॉलोअर्स हैं।
रिकेट्स की वजह से नहीं हो पाया शारीरिक विकास
अब्दु रोजिक के नाम सबसे छोटे कद का गायक होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बचपन में उन्हें रिकेट्स (सूखा रोग) हो गया था। उस वक्त उनके माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे और उनका समय रहते इलाज नहीं हो पाया।इसी बीमारी की वजह से उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाया और वह कद में छोटे रह गए। इससे परे, अपनी प्रतिभा से वह नई ऊंचाइयां नापने को तैयार हैं।
शो में ये कंटेस्टेंट्स भी आएंगे नजर
अब्दु के अलावा सलमान के इस शो में टीना दत्ता, श्रीजिता डे, गौतम विज, शालीन भनोट, मान्या सिंह, सौंदर्या शर्मा, गोरी नागोरी, निमृत कौर जैसे सितारे नजर आएंगे।
2006 से लोकप्रिय है 'बिग बॉस'
'बिग बॉस' कलर्स से पहले सोनी टीवी पर प्रसारित होता था। यह शो अमेरिकी टीवी रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' के प्रारूप का अनुसरण करता है। 'बिग बॉस' का पहला सीजन 2006 में आया था। सलमान 'बिग बॉस 4' से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के पहले सीजन के होस्ट अभिनेता अरशद वारसी थे। दूसरा सीजन अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। तीसरे सीजन के होस्ट अमिताभ बच्चन थे।