मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, 17 फसलों की MSP में किया इजाफा

केंद्र सरकार ने किसानों को राहत प्रदान करते हुए 17 फसलों की MSP में बढ़ोतरी की है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर इस बढ़ोतरी का ऐलान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है।;

Update: 2022-06-08 14:25 GMT

मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, 17 फसलों की MSP में किया इजाफा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने किसानों को राहत प्रदान करते हुए 17 फसलों की MSP में बढ़ोतरी की है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर इस बढ़ोतरी का ऐलान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है। इस बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि हमारी सरकार ने बाकी कई फसलों को भी एमएसपी के दायरे में लेकर आई है। बीमा से सिंचाई तक हर कदम पर सशक्तीकरण हुआ है।

खरीफ फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी का फैसला बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में लिया गया है। इस बढ़ोतरी से किसानों को काफी फायदा होने की उम्मीद है। इस वृद्धि की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में खरीफ की 14 फसलों सहित कुल 17 फसलों की MSP में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि फसल वर्ष 2022-23 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। तील की एमएसपी में कुल 523 रुपए बढ़ाए गए हैं। वहीं सूरजमुखी की एमएसपी पर 385 रुपए बढ़ाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कपास मध्यम रेशा की एमएसपी में 354 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, सोयाबीन के समर्थन मूल्य में 350 रुपए की वृद्धि की गई है। उड़द, मूंगफली, अरहर की सपोर्ट प्राइज को प्रति क्विंटल 300 रुपए बढ़ा गया है, मक्का की एमएमपी इस बार पिछले साल से 92 रुपए ज्यादा है। ज्वार पर 232 तो रागी पर 201 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा भी सामान्य धान और ग्रेड-ए धान पर भी 100 रुपए बढ़ाए गए हैं।

Similar News