'महादेव' में पार्वती बनी पूजा बनर्जी ने बेड पर लेटकर करवाया फोटोशूट, बोल्ड अंदाज देख भड़के फैंस
टीवी दुनिया के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' के जरिए घर-घर में मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी इन दिनों काफी चर्चा में है। बता दें, पूजा बनर्जी ने इस सीरियल में माता पार्वती का किरदार निभाया था जिसके माध्यम से उन्हें एक्टिंग की दुनिया में काफी सफलता हाथ लगी थी।;
टीवी दुनिया के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' के जरिए घर-घर में मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी इन दिनों काफी चर्चा में है। बता दें, पूजा बनर्जी ने इस सीरियल में माता पार्वती का किरदार निभाया था जिसके माध्यम से उन्हें एक्टिंग की दुनिया में काफी सफलता हाथ लगी थी।
इतना ही नहीं बल्कि ज्यादातर फैंस पूजा बनर्जी को माता पार्वती के किरदार से पहचानने लगे थे और उन्हें असल जिंदगी में भी पार्वती कहा जाने लगा था। इसी बीच पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी है जिसके चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है और उन्हें कई तरह के कमेंट कर ट्रोल किया जा रहा है।
यूं तो पूजा बैनर्जी इन दिनों किसी भी सीरियल में नजर नहीं आ रही है लेकिन वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है। पूजा बैनर्जी आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में पूजा बनर्जी ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की जिसके चलते फैंस का पारा चढ़ गया है।
वायरल हो रही इन तस्वीरों में पूजा बैनर्जी ब्रालेस ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कोर्ट के बटन को भी ओपन करके रखा है और वह इन तस्वीरों में काफी हॉट एंड बोल्ड पोज देती नजर आ रही है। यूं तो सोशल मीडिया पर पूजा बनर्जी की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है तो कुछ लोगों को पूजा बनर्जी का यह बोल्ड रूप पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
पूजा बनर्जी की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, "माता महादेव रूठ जाएंगे" तो वही दूसरे ने लिखा कि, "कुछ पहना नहीं है ना आपने" तो वही एक अन्य यूजर ने लिखा कि, "आपसे इस तरह की उम्मीद नहीं थी" इसके अलावा भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पूजा बनर्जी को भद्दे कमेंट किए। इसके अलावा पूजा बनर्जी ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने बेडरूम में लेटी हुई नजर आ रही है।
उन्होंने इस दौरान व्हाइट कलर का शॉर्ट वन पीस ड्रेस पहना हुआ है जिसमें वह कहर ढा रही है। इस तस्वीर को लेकर भी पूजा बनर्जी को ट्रोल किया जा रहा है। इसके अलावा पूजा बनर्जी ने बिकनी पहने हुए पुल के किनारे खड़े होकर भी जमकर हॉट एंड बोल्ड पोज दिए हैं, जिसके चलते फैंस पूजा बनर्जी पर फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
बता दे, पूजा बनर्जी ने अभिनेता कुणाल वर्मा के साथ शादी रचाई है। इस कपल ने दो बार शादी रचाई थी। दरअसल, कोरोना वायरस के चलते साल 2020 में इस कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद इनके घर एक बेटे का जन्म हुआ। फिर कोरोना वायरस कम होने के बाद इस कपल ने एक बार फिर साल 2021 में बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई।
इस दौरान पूजा बनर्जी ने बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार कुणाल वर्मा से शादी रचाई थी और इनकी शादी में इनका नन्हा बेटा भी शामिल हुआ था। सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी।