धनतेरस पर इन चीजों का दान करने से मिलता है शुभ लाभ

Update: 2021-10-29 08:22 GMT

धनतेरस का त्योहार 2 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से ही पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है। क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर कुछ वस्तुओं का दान करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और शुभ फल प्रदान करती हैं। जानिए धनतेरस पर किन चीजों का करना चाहिए दान-

-कपड़ों का दान- धनतरेस के दिन गरीब या जरूरतमंद को कपड़े दान करने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति को मृत्युलोक में कष्ट नहीं झेलने पड़ते हैं और भगवान कुबेर की कृपा बनी रहती है।

- झाड़ू का दान- धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा है। इस दिन झाड़ू दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर आप किसी धार्मिक स्थल के लिए झाड़ू दान करते हैं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

- मिठाई का दान- धनतेरस के शुभ अवसर पर भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी को भोग लगाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मिठाई दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

- अनाज का दान- धनतेरस के दिन अनाज का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धनतेरस पर आज गेहूं या चावल किसी भी चीज का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से बरकत आती है और घर में किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

- लोहे का दान- धनतेरस के दिन लोहे का दान शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है। धनतेरस के दिन लोहे के दान से जातक का भाग्योदय होता है।

Tags:    

Similar News