चरवा में भिड़ा किन्नरों का गुट: सीमा विवाद को लेकर किन्नरों का दो गुट आपसे में भिड़ा, देखें वीडियो

Update: 2022-03-16 16:55 GMT

कौशांबी चरवा थाना क्षेत्र के बेरुआ चौराहे पर बुधवार दोपहर को क्षेत्र सीमा को लेकर किन्नरों का दो गुट आपस में भिड़ गया। दोनों पक्षों से की गई गाली गलौज और मारपीट में दोनों पक्षों के किन्नरों को चोटें आईं। आसपास रहे लोगों ने झगड़ा शांत कराया तो दोनों पक्ष थाना पहुंच गए। घंटे भर चली पंचायत के बाद शाम 5.40 बजे समस्या सुलझाई गई।

भरवारी निवासी किन्नर मुस्कान ने बताया कि वह कौशांबी जनपद के किन्नरों के नायब हैं। कौशांबी जनपद उनके क्षेत्र में आता है। जिसके अंतर्गत वह शुभ अवसरों पर लोगों को बधाइयां देकर दान में रुपये मांगती हैं। बुधवार को वह अपनी टीम के साथ चरवा थाना क्षेत्र के बेरुआ चौराहे पर दुकानों से त्योहारी मांग रहे थे। इसी बीच प्रयागराज का एक किन्नरों का गुट पहुंच गया। वह भी लोगों को बधाइयां देकर रुपये मांगने लगे। इसी दौरान आमने-सामने हुए दोनों गुट में सीमा विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

नौबत मार पीट तक पहुंची तो महामंडलेश्वर प्रयागराज किन्नर अखाड़ा से आए किन्नरों ने दूसरे गुट की पिटाई कर दी। आसपास रहे लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। जिसके बाद दोनों गुट थाना पहुंचा। घंटे भर चली पंचायत में कौशांबी गुट की किन्नर नायब मुस्कान ने बताया कि वह कौशांबी जनपद के किन्नरों के नायब हैं। उनके गुरू सिद्धि नायब ने उन्हें विरासत सौंपी थी। जबकि प्रयागराज के किन्नरों का कहना था कि वह मंडल स्तरीय अखाड़े से हैं। वह कहीं भी जा सकते हैं

थाना पर चली पंचायत में चरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा ने मसले का हल निकालते हुए दोनों पक्षों को अपने - अपने जनपदों की सीमा में रहने की सलाह दी, जिसमें दोनों पक्ष संतुष्ट हुआ।\

इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया किन्नरों ने बुधवार को किन्नरों का जन्म की उत्पत्ति बताई गई है। बुधवार के दिन किन्नरों का हरा रंग का होना चाहिए, लेकिन किन्नरों ने लाल, गुलाबी, पिला, नीला, काला, आसमानी रंग के कपड़े पहन कर बधाइया मांग रही थी ।


Full View


Tags:    

Similar News