Pawan Singh Bhojpuri song : विदेशी गोरियों के साथ ठुमके लगा रहे हैं पवन सिंह, देखें सुपरह‍िट वीडियो

Pawan Singh - ye ladki sahi hai : पवन सिंह का गाना 'ये लड़की सही है' जून 2020 में रिलीज हुआ था। गाने में पवन सिंह विदेशी गोरियों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

Update: 2022-05-22 13:09 GMT

Pawan Singh Bhojpuri song : भोजपुरी के किसी भी गाने या फिल्म को हिट करने के लिए पवन सिंह का नाम ही काफी है। जिस भी गाने या फिल्म से पवन सिंह का नाम जुड़ जाता है उनके चाहने वाले उसे हिट करा ही देते हैं। पवन सिंह का जलवा अब इंडिया से बाहर निकल कर विदेशों में भी दिखने लगा है। पवन सिंह का गाना 'ये लड़की सही है' जून 2020 में रिलीज हुआ था। इसे अब तक यूट्यूब पर 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में देखा जा सकता है कि पवन सिंह कई विदेशी गोरियों के साथ मस्ती से ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं पवन सिंह के साथ गाने में उनके कुछ दोस्त भी उनके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। गाना विदेश में शूट हुआ है। गाने को लिखा है आजाद सिंह ने और म्यूजिक साजन मिश्रा और आजाद सिंह का है।


Full View


Tags:    

Similar News