प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- राष्ट्रवादी हो तो किसानों से क्यों नहीं मिले?

प्रियंका ने कहा कि झूठ के प्रचार का सच जनता जानती है, आज की जनता जागरूक है।

Update: 2019-04-15 08:19 GMT

आगरा : फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आपने किसानों से मुलाकात क्यों नहीं की, आपने महिला पर गलत टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया। प्रियंका ने कहा कि झूठ के प्रचार का सच जनता जानती है, आज की जनता जागरूक है।



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सबसे पहले सभा को प्रियंका ने संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रवाद को लेकर भाजपा पर तीखे प्रहार किए। भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान की नहीं हिंदुस्तान की बात करिए। युवा, किसान और जवान की बात करिए। अगर आप राष्ट्रवादी हैं कि शहीदों को सम्मान कीजिए। प्रियंका के किसानों के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा।

वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता को पैसा चोरी कर उद्योगपति को देने का आरोप लगाया है। इस दौरान चौकीदार को लेकर भी राहुल मोदी पर हमला बोलने से नहीं चूके। राहुल ने कहा कि, नरेंद्र मोदी अपने प्रचार के लिए पैसा कहां से ला रहे हैं। मंच पर राहुल और प्रियंका के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज बब्बर मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News