आगरा : फेसबुक लाइव करके युवक ने लगाई फांसी, देखते रहे लोग!

बुधवार की सुबह उसने फेसबुक पर 1.9 मिनट का एक विडियो अपलोड किया

Update: 2018-07-12 06:15 GMT

आगरा : सेना में नौकरी नहीं मिलने से दुखी एक युवक ने मंगलवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने फेसबुक लाइव किया। इस दौरान युवक के कई दोस्त कमेंट कर उसे रोकने का प्रयास कर रहे थे। मृतक की शिनाख्त मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है, "नौकरी नहीं मिलने से खुद पर विश्वास नहीं रहा। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं।" मामला आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र रेणुका विहार कॉलोनी का है।

सूइसाइड करने वाले युवक का नाम मुन्ना कुमार है। वह न्यू आगरा के शांति नगर इलाके का रहने वाला था। उसने बीएससी किया था। बुधवार की सुबह उसने फेसबुक पर 1.9 मिनट का एक विडियो अपलोड किया। इसमें उसने सूइसाइड करने के लिए माफी मांगी। इस विडियो को कुछ ही देर में 2,750 लोगों ने देखा लेकिन किसी ने भी युवक के परिवार या दोस्तों को सूचना नहीं दी।
सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी: सीओ अभिषेक कुमार सिंह ने बताया मृतक के कमरे में सुसाइड नोट मिला है। उसने आत्महत्या का फेसबुक लाइव भी किया था। दोनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक ने माता-पिता से माफी मांगी है। पत्र के अंत में उसने जय हिंद भी लिखा है।
मुन्ना के छोटे भाई विकास कुमार ने बताया कि वह भगत सिंह का बहुत बड़ा फैन था। वह भारतीय सेना में जाना चाहता था। उसके अंदर देश के लिए मर-मिटने का जज्बा था। हालांकि उन्हें यकीन नहीं होता कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। सूइसाइड से कुछ घंटे पहले तक उसका व्यवहार सामान्य था। दोनों ने रात का खाना भी साथ खाया था। परिवार में किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि मुन्ना इतना बड़ा कदम उठा लेगा। 

Similar News