अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर किया अब तक का सबसे बड़ा जुबानी हमला, BJP में मचा हड़कंप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने यूपी में...

Update: 2018-01-22 08:27 GMT
Akhilesh Yadav (File Photo)

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छोटे लोहिया के तौर पर पहचाने जाने वाले समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि सूबे में अराजकता की स्थिति है, लगातार संगीन घटनाएं हो रही हैं। बीहड़ जैसी वारदातें अब लखनऊ में हो रही हैं। योगी सरकार उत्तर प्रदेश में अब डकैतियों का नया भारत बनाना चाह रही है।

गौरतलब है शनिवार की रात राजधानी से सटे काकोरी के दो गावों में डकैतों ने लूटपाट करते हुए खूब तांडव मचाया था। डकैतों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को गोली भी मार दी थी। और गावं के लोगों को मारा-पीटा था।

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि जो काकोरी शहीदों के नाम जाना जाता था वो अब डकैती के लिए सुर्खियों में है। कन्नौज और मथुरा में भी घटनाएं हुई है, इन हालात के लिए योगी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने जोरदार हमला करते हुए कहा जब से यूपी में बीजेपी की सरकार बनी है, कानून व्यवस्था बद से बदत्तर हो गयी है।

Similar News