शहर पश्चिमी के 9 बूथों पर बीजेपी का खाता तक नहीं खुला, नहीं मिला एक भी वोट?

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किलें चुपचाप बढ़ रही हैं।

Update: 2018-03-22 06:58 GMT


उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किलें चुपचाप बढ़ रही हैं। फूलपूर लोकसभा उपचुनाव हारने की वजहों के सामने के बाद यह साफ दिख रहा है। शहर उत्तरी विधानसभा में 4 बूथ ऐसे रहे, जहां निर्दलीय अतीक अहमद को सबसे ज्यादा मत मिले हैं।


शहर उत्तरी में किसी भी बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को निर्दलीय प्रत्याशी से कम मत मिलना कितना खतरनाक संकेत है, इसका अन्दाजा शायद उन्हीं लोगों को लग सकता है कि, जो शहर उत्तरी में रहते या जानते हैं।

शहर पश्चिमी के 9 बूथों पर बीजेपी का खाता नहीं खुला। तर्क आ सकता है कि, 9 बूथ मुसलमानों के रहे। लेकिन, शून्य मत मिलना। भारतीय जनता पार्टी की रणनीति पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Tags:    

Similar News