SC के 4 जजों के समर्थन में लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरे समाजवादी नौजवान- जेपी यादव

Update: 2018-01-14 15:09 GMT
इलाहाबाद: समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ता इलाहाबाद शहर के रोड पर उतार आये है। युवा नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व मे लोकतंत्र बचाओ रैली मार्च निकाला,लोहिया चौराहे से अम्बेडकर चौराहे तक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिषेक यादव ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले करते हुए सुप्रीम कोर्ट के चार जजों द्वारा लगाये गए आरोपों की न्यायिक जाँच की मांग की। उनका कहना था कि वर्तमान सरकार ने लोकतंत्र की सभी संस्थाओं को एक एक करके दूषित कर दिया है। यदि सुप्रीम कौर्ट के वरिष्ठतम जजों की यह स्थिति है तो ED, CBI, NIA आदि किस तरह के दबावों में काम कर रही होंगी ये समझना बहुत मुश्किल नहीं है।

न्यायपालिका कानून की व्याख्याता, मूल अधिकारों की संरक्षक और संविधान की सर्वोच्चता को सुनिश्चित करने वाली महत्वपूर्ण संस्था है। यदि उसी में विष फ़ैल गया तो लोकतंत्र ही खतरे में आ जायेगा। आज समय आ गया है कि हर नागरिक सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार की इन असंवैधानिक हरकतों का सड़क पर मुकाबला करे। इस सरकार को आज नहीं रोक गया तो कल शायद बचने के लिए भी कुछ नहीं बचेगा। 

इस मार्च को संबोधित करते हुऐ समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने अपना विचार रखा और संवैधानिक व्यवस्था को बचाने के लिए कोई भी क़ुरबानी देने का भरोसा दिलाया।

इसमें शिरकत करने वालों में प्रमुख रूप से अभिषेक यादव राघवेंद्र यादव निधि यादव ऋचा सिंह अजीत यादव अखिलेश गुप्ता अवनीश यादव अजीत विधायक उदय यादव मयंक सिंह विजयकांत यादव कृष्ण बघेल अंगद यादव दीपेश कुशवाहा चौधरी संदीप सिंह अरविंद सरोज अविनाश विद्यार्थी विकास यादव उत्कर्ष द्विवेदी सुफियान शानू राहुल पटेल प्रमिल यादव मो उसैद धीरज सोनकर दिनेश कप्तान भूदेव आशीष अरविंद विजय सहित सैकड़ों छात्र युवा समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar News