Bus-canter collision in Amroha: अमरोहा में बस-कैंटर की टक्कर, 80 मजदूर घायल, 4 गंभीर

Update: 2022-04-06 10:23 GMT

अमरोहा। अमरोहा में बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे भीषण हादसा हो गया। मजदूरों को लेकर जा रही डबल डेकर बस और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में 80 मजदूर घायल हो गए। इसके साथ ही 15 घायल मजदूरों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। इनमें 4 मजदूरों की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घायल मजदूरों ने बताया कि बस तकरीबन 100 की स्पीड में चल रही थी। तभी बस चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे डबल डेकर बस की कैंटर से टक्कर हो गई।

मामला अमरोहा के गजरौला इलाके के नेशनल हाईवे-9 का है। बुधवार को सुबह एक डबल डेकर बस 90 मजदूरों को लेकर गोंडा से अंबाला जा रही थी। तभी हाइवे पर बने बीकानेर रेस्तरां के सामने हाइवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। तेज धमाके के साथ हुए हादसे को देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। बस में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मजदूरों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में लगभग 80 मजदूर घायल हो गए। वहीं, 15 मजदूरों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। इनमें 4 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर इस घटना के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

 बहराइच निवासी मजदूर राम कुमार ने बताया कि वह अंबाला में गेहूं की कटाई करने के लिए बस से जा रहे थे। बस में 90 मजदूर सवार थे। जब बस गजरौला में दिल्ली हाइवे पर पहुंची तभी हाइवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में लगभग 80 मजदूर घायल हो गए। जिन्हे प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। चार मजदूर संजय, राममूरत, माधवराज और सूरज की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी कटरा बाजार जिला गोंडा के रहने वाले हैं।

गजरौला कोतवाल विनय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बस के मजदूर घायल हो गए। इन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। फिलहाल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। जांच पड़ताल चल रही है।<

Tags:    

Similar News