केंद्र और BJP सरकार की नीतियों के खिलाफ मायावती आज करेंगी महारैली

Update: 2017-10-24 07:19 GMT

आजमगढ़ : बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज आजमगढ़ में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ महारैली करेंगी। इस महारैली को आजमगढ़ के रानी चेकपोस्ट मैदान में मायावती संबोधित करेंगी।

मेरठ के बाद बसपा की यह दूसरी महारैली होगी। बसपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी के मुताबिक यह महारैली बीजेपी की कथित गरीब, मजदूर, किसान व जनविरोधी नीतियों व कार्यप्रणाली को बेनकाब करने के लिए आजमगढ़, गोरखपुर व वाराणसी मंडलस्तरीय होगी।

दरअसल निकाय चुनाव होने वाले है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होने है, जिसमें BSP अपना जोर लगाएगी। मायावती आज से मई 2018 तक 13 रैलियां करेंगी। इन 13 रैलियों में से 5 रैलियां यूपी के अलग-अलग जिलों में होंगी।

Similar News