किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

Update: 2018-02-04 09:40 GMT
बांदा जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहीं किशोर के परिजनों ने छत से गिरकर घायल होने की बात बताई है।
 मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के भदावर गांव का है। दिनबध नाम के किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर किया है।  
परिजनों ने बताया है कि खेलते समय छत से नीचे गिरने की वजह से दिनबध घायल हो गया है। वहीं गले में फंदे के निशान के अलावा शरीर पर और कोई चोट का निशान नहीं है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किशोर ने फांसी लगाई है। बरहाल चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया है।

Similar News