सपा के पूर्व मंत्री बोले 2019 के चुनाव के बाद गिर जायेगी योगी भोगी सरकार, और फिर ...?

Update: 2018-07-05 13:14 GMT

बलरामपुर:  समाजवादी पार्टी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा के 2019 चुनाव में बीजेपी के हारने के बाद यूपी में योगी भोगी की सरकार नहीं रहेगी. उसके बाद सपा यूपी में सरकार बनाएगी. 


सपा के पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ़ पंडित सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भाजपा के सासंद और विधायक चोर और बेइमान है दलाली का काम करते है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के 15 दिन बाद  योगी-भोगी की सरकार चली जायेगी.विधायको को तोड़कर 2019 में सपा  सरकार बनाएगी. उनकी इस खबर से प्रदेश में जरुर एक अफवाह फैलेगी. 


मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ़ पंडित सिंह पिछली सरकार में बडबोले पन के चलते कई बार उनसे मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नाराज रहे थे. लेकिन अब भी बो बोलने से पीछे नहीं है. 



Similar News